MainSlideछत्तीसगढ़

सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

सुकमा 23 मार्च।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां पुलिस लाईन में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री बघेल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमे अपने जवानों की बहादुरी पर गर्व है। जवानों ने नक्सलियों से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। श्री बघेल ने जवानों के हौसले को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। हर परिस्थितियों में राज्य सरकार इन परिवारों को सहयोग देगी।

Related Articles

Back to top button