MainSlideराजनीति

राजनाथ ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने का लगाया आरोप

महेन्द्रगढ़ 17 अक्टूबर।वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप लगाया है।

श्री सिंह ने आज हरियाणा में बवानी-खेड़ा, तोशम और महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हाल में लंदन में ब्रिटिश लेबर पार्टी नेता जेरेमी कोर्बिन से मुलाकात की और कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया।

भाजपा नेता ने कहा कि कश्मीर देश का आंतरिक मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मानवाधिकार के मामले आतंकी गतिविधियों के कारण हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button