MainSlideदेश-विदेश

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

(फाइल फोटो)

श्रीनगर 18 जून।जम्मू-कश्मीर में आज सुबह अनंतनाग जिले में हुई  मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और दो आतंकवादी मारे गए।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना का एक जवान घायल भी हो गया है। मरहमा बिजबिहाड़ा इलाके में मुठभेड़ जारी है। आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित हैं।

मारे गए आतंकियों में से एक का नाम सज्जाद भट्ट है जो उस वाहन का मालिक है जिसे फरवरी में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में इस्तेमाल किया गया था। इस आतंकी हमले में चालीस सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।सुरक्षाबलों ने सज्जाद के मारे जाने को एक बड़ी सफलता बताया है।

Related Articles

Back to top button