Thursday , February 26 2026

श्रीलंका एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर

आबुधाबी 18 सितम्बर।श्रीलंका लगातार दो हार के बाद एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

कल रात यहां अफगानिस्तान ने पांच बार की चैंपियन श्रीलंका को 91 रन से  हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाये। जवाब में श्रीलंका की टीम 41 ओवर और दो गेंदों में 158 रन पर सिमट गई।

इससे पहले शुरूआती मैच में बांगलादेश ने श्रीलंका को 137 रन से हराया था।मौजूदा चैंपियन भारत आज अपना पहला मैच हांगकांग के साथ खेलेगा।