MainSlideछत्तीसगढ़

इंडियन रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक बैठक में राज्यपाल ने भी लिया हिस्सा

रायपुर, 20 जुलाई।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन में इंडियन रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी हिस्सा लिया।

    बैठक में रेडक्रास सोसायटी के पिछले वर्षो के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेडक्रास समितियों और रेडक्रास स्वंय सेवकों को सम्मानित किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ रेडक्रास सोसायटी के सी. ई. ओ. एम. के. राउत, चेयरमैन अशोक अग्रवाल एवं समिति के सचिव डॉ. रूपल पुरोहित भी उपरिथत थें।

   बैठक के बाद छत्तीसगढ़ रेडक्रास के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर छत्तीसगढ़ रेडक्रास समिति की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button