MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

रायपुर 13 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है।भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते है।

उन्होने कहा कि मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है।यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए,यहीं कामना हैं।

Related Articles

Back to top button