MainSlideखास ख़बरखेल जगतब्रेकिंग न्यूज

हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया चौथा कांस्य पदक

पेरिस 08 अगस्त।हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में भारत को चौथा कांस्य पदक दिलाया है। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता है। 

  आज खेले गए शानदार मुकाबले में कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह की बदौलत भारत ने स्‍पेन को 2-1 से हरा दिया।

   हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में भारत के लिए पेनाल्‍टी कॉर्नर से गोल दागे और फिर भारत की रक्षा पंक्ति ने पूरे मैच में मजबूती दिखाते हुए स्‍पेन को गोल करने से रोक दिया है। स्पेन की ओर से एकमात्र गोल मार्क मिरालेस पोर्टिलो ने पेनाल्टी स्ट्रोक से किया।

   भारत ने पिछली बार तोक्‍यो ओलंपिक में भी कांस्‍य पदक जीता था जब उसने जर्मनी को पराजित किया था।इससे पहले लगातार दो बार 1968 में मैक्सिको ओलंपिक और 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में भारत ने कांस्‍य पदक जीते थे।

Related Articles

Back to top button