MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं भूपेश ने ईद-उल-जुहा की दी बधाई

रायपुर 31 जुलाई।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  ईद-उल-जुहा पर मुस्लिम भाईयों एवं बहनों को हार्दिक बधाई दी हैं।

सुश्री उइके ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें बलिदानी-संस्कारवान बनने और समर्पण की सीख देता है।उन्होने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और प्रदेश के विकास की कामना की है।

श्री बघेल ने अलग जारी संदेश में प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा पर्व की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद-उल-जुहा का पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है।इससे ईश्वर के प्रति प्रेम और समाज में भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है।

Related Articles

Back to top button