MainSlideखास ख़बरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए

(फाइल फोटो)

गरियाबंद 21 जनवरी।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी हुई।इस ऑपरेशन में लगभग एक हजार जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर लिया है। क्रॉस फायरिंग के चलते एक जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए कैंप में ले जाया गया है।मारे गए नक्सलियों में 12 के शव बरामद कर लिए गए हैं।

   पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ अभी भी जारी है।सोमवार को भी दो नक्सलियों के शव बरामद हुए थे, जिससे अब तक कुल 12 शव बरामद हो चुके हैं। सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button