MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456 हुई

रायपुर 03 जून।छत्तीसगढ़ में 34 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 456 हो गई है।जबकि कल रात एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मौतो की संख्या दो हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 34 पाजिटिव मरीजो की पहचान की गई है,उनमें बलौदा बाजार के 22,कोरिया के 08 तथा बलरामपुर, कवर्धा, मुंगेली एवं बिलासपुर के एक-एक  मरीज है।इन मरीजो की प्रक्रिया जारी है।कल रात में भी 36 नए मरीज मिले थे।इसके साथ ही 40 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 76446 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 73706 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 2114 सैंपल की जांच जारी है। राज्य में अभी तक कुल 626 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 170 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत भी हुई है।

Related Articles

Back to top button