Thursday , February 26 2026

सायना नेहवाल और समीर वर्मा पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

ओडेन्से (डेनमार्क) 18अक्टूबर। सायना नेहवाल और समीर वर्मा डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने-अपने वर्गों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

सायना ने जापान की अकाने यामागुची को और पुरुष सिंगल्स में समीर वर्मा ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया।

महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी को जोड़ी दक्षिण कोरिया की ली सो ही और सिओंग चांन कोर्शिन  को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।