MainSlideछत्तीसगढ़

विवाद मचने पर मंत्री की पत्नी का विशेष सहायक पद पर पदस्थापना आदेश निरस्त

रायपुर 18 फरवरी।छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डा.प्रेमसाय सिंह की पत्नी की उनके विशेष सहायक के पद पर की गई नियुक्ति को विवाद मचने पर निरस्त कर दिया गया।

डा.सिंह की पत्नी डा.रमा सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ है।उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर सौपते हुए स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री के विशेष सहायक पद पर किए जाने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया था।

इस नियुक्ति का मामला आने पर विवाद उत्पन्न हो गया और भूपेश सरकार की किरकिरी होने लगी।इसके बाद आनन फानन में डा.रमा सिंह के पदस्थापना आदेश को निरस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button