MainSlideखेल जगत

साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने शुरूआती मैच जीते

बर्मिंघम 07 मार्च।साइना नेहवाल और किदाम्‍बी श्रीकांत ने ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने-अपने शुरूआती मैच जीत लिए हैं।

कल रात साइना ने स्‍कॉटलैंड की क्रिस्‍टी गिलमौर को 21-17, 21-18 से हराया। श्रीकांत ने फ्रांस के ब्रीस लेवेर डेज़ को 21-13, 21-11 से हराया।

दूसरे दौर में साइना का मुकाबला डेनमार्क की लाइन हॉयमाक् से होगा, जबकि श्रीकांत का सामना एशियाई खेलों के स्‍वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्‍टी से होगा।

Related Articles

Back to top button