होम छत्तीसगढ़ महंत ने अक्षय-तृतीया एवं ईद’ पर प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं...

महंत ने अक्षय-तृतीया एवं ईद’ पर प्रदेश वासियों को दी बधाई एवं मुबारकबाद

0

रायपुर 02 मई।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को ‘‘अक्षय तृतीया’’ एवं ’’ईद’’ की बधाई एवं मुबारकबाद दी है।

डा.महंत ने अक्षय तृतीया पर अपने संदेश में कहा कि अक्षय तृतीया सर्वाधिक सर्व सिद्धि योग का अवसर होता है। इस दिन किये जाने वाले सभी अच्छे कार्यों का अच्छा एवं सुखद परिणाम प्राप्त होता है।उन्होने इस अवसर पर प्रदेश वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, सद्भवना एवं समरसता के विस्तार की कामना की।

उन्होने ईद के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि-ईद-उल-फितर के अवसर पर पूरे महीने अल्लाह के मोमिन बंदे अल्लाह की इबादत करते हैं, हम रोजा रखकर अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं।यह पर्व हमें यह सिखाता है कि मनुष्य को इंसानियत एवं मानवता के उत्थान के लिए सदैव अपनी इच्छाओं का त्याग करना चाहिए, जिससे कि बेहतर समाज का निर्माण हो सके।उन्होने मुस्लिम समाज से आह्वान किया कि-वे प्रदेश में प्रेम, सौहार्द्र और भाई-चारे के साथ ही छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।