MainSlideखास ख़बर

सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था की समीक्षा के लिए समिति गठित

नई दिल्ली 07 अप्रैल।वित्‍त मंत्रालय ने राष्‍ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन पी एस) के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों की पेंशन व्‍यवस्‍था की समीक्षा के लिए समिति का गठन कर दिया है।

मंत्रालय ने एक अधिसूचना में समिति कर्मचारियों की जरूरतों का समाधान तलाशने को कहा हैं। समिति की कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। चार सदस्‍यों की समिति की अध्‍यक्षता वित्‍त सचिव टी वी सोमनाथन करेंगे।

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने गत 24 मार्च को लोकसभा में कहा था कि समिति द्वारा सुझाये गए उपाय केन्‍द्र के साथ-साथ राज्‍यों पर भी लागू होंगे।

Related Articles

Back to top button