MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

मुख्यमंत्री के तीन ओएसडी और एक निज सहायक की हुई नियुक्ति

रायपुर 19 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण करने एक सप्ताह बाद आज उनके तीन ओएसडी और एक निज सहायक की नियुक्ति के आदेश जारी हुए है।

    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा चार अलग अलग आदेशों में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डा.सुभाष सिंह राज संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी(ओएसडी) नियुक्त किया गया है।इसके अलावा दिल्ली निवासी उमेश अग्रवाल,सुरजपुर जिले के निवासी डा.रवि कान्त मिश्रा को भी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी(ओएसडी) नियुक्त किया गया है।   

    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अऩ्य आदेश में जशपुर जिले के दीपक अंधारे को मुख्यमंत्री का निज सहायक नियुक्त किया गया है।  

Related Articles

Back to top button