MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 2665 नए कोरोना संक्रमित मरीज

रायपुर 26 मार्च।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 2665 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।इसके साथ ही 22 संक्रमितों की मौत भी हो गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 2665 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें दुर्ग के 988,रायपुर के 689,राजनांदगांव के 178,बिलासपुर के 113,महासमुन्द के 70,बालोद के 45,जशपुर के 44 मरीज शामिल है।नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में दुर्ग लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है।

इस दौरान 22 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।इनमें छह की एम्स में 10 की रायपुर मेडिकल कालेज अस्पताल एवं शेष की निजी अस्पतालों में मौत हो गई।इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़कर 4048 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 570 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15307 हो गई है।

Related Articles

Back to top button