MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने सीबीआई से राज्य में प्रकरणों की जांच की सहमति ली वापस

रायपुर 10 जनवरी।छत्तीसगढ़ सरकार ने सीबीआई से राज्य में प्रकरणों की जांच की सहमति ली वापस ले ली है।

प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से इस आशय का पत्र आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से केन्द्रीय कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन मामलों के मंत्रालय तथा केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया है।

पत्र में केन्द्र सरकार को सूचित किया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने वर्ष 2001 में इस बारे में केन्द्र को दी गई सहमति वापस ले ली है, जिसके तहत केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीबीआई को छत्तीसगढ़ में प्रकरणों की जांच के लिए अधिकृत करने की अधिसूचना जारी की गई थी।

Related Articles

Back to top button