MainSlideछत्तीसगढ़

बुद्ध पूर्णिमा पर भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर 17 मई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बघेल ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार तत्कालीन समय में क्रांतिकारी थे और वर्तमान समय में भी उनके विचार एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।महात्मा बुद्ध ने लोगों को समानता और बंधुत्व का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने मानव मात्र की महत्ता को स्थापित किया, इससे समाज के सभी वर्गों में जागृति आयी और लोगों में एक नई आशा और विश्वास का संचार हुआ।

Related Articles

Back to top button