MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज,ताम्रध्वज सबसे आगे

रायपुर 15 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायको की आज यहां हो रही बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी।मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ताम्रध्वज साहू सबसे आगे बताए जा रहे है।

पार्टी सूत्रो ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के चारो दावेदार श्री बघेल के अलावा श्री टी.एस.सिंहदेव,डा.चरणदास महंत एवं ताम्रध्वज साहू पार्टी के मुख्यमंत्री चयन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राज्य प्रभारी पी.एल.पुनिया के साथ विशेष विमान से आज यहां पहुंचेगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधायकों की होने वाली बैठक में नेता का चुनाव होगा।नेता का नाम लगभग तय है,और श्री साहू के मुख्यमंत्री बनने के संकेत मिले है।हालांकि इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से कोई पार्टी का अहम नेता नही कर रहा है।

Related Articles

Back to top button