MainSlideदेश-विदेश

ओडिसा के कई इलाकों में भारी वर्षा से बाढ़ की स्थिति

भुवनेश्वर 07 अगस्त।ओडिसा के कुछ इलाकों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है।

विशेष राहत आयुक्‍त बी पी सेठी ने बताया कि दक्षिण ओडिशा के मल्‍कानगिरी, रायगड़ा, कोरापुट, कंधमाल और गजपति जिले में मूसलाधार बारिश से कई इलाके डूब गये हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्‍तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों से पश्चिम बंगाल की उत्‍तर पश्चिम खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र और गहरा गया है। इसके कारण राज्‍य के कई इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

 

 

Related Articles

Back to top button