MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कर्मचरियों के वेतन से नहीं होगी कटौती

रायपुर, 02 अप्रैल।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट और लाकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन से किसी प्रकार की कटौती नहीं करने का निर्णय लिया है।

श्री बघेल ने आज यहां कहा कि राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छा से संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना आर्थिक योगदान कर सकते हैं।छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी निजी औद्योगिक और व्यापारिक संस्थानों से भी यह कहा कि वे लाकडाउन के दौरान अपने कर्मियों का वेतन नहीं काटे।यदि कोई कर्मचारी स्वेच्छा से आर्थिक योगदान करना चाहे तो कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि देश के कतिपय राज्यों में वहां की सरकार ने कोरोना संकट और लाकडाउन के लिए कर्मचारियों के वेतन से एक माह तक के वेतन और रैंकवार अनिवार्य कटौती के आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button