MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूजराजनीति
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन


मुबंई 28 जनवरी।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज सुबह बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया।
नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि वी एस आर द्वारा संचालित लेयरजेट-45 वीटी-एसएसके विमान बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्रालय ने बताया है कि विमान में सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें उपमुख्यमंत्री के साथ दो कर्मी और दो विमान कर्मी सदस्य सवार थे।
घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा हैं।




