MainSlideछत्तीसगढ़राज्य

अवैध रूप से लाया जा रहा 19,320 क्विंटल धान जब्त

(फाइल फोटो)

रायपुर, 16 नवम्बर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू होने से पहले ही अन्य राज्यों से अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई जारी है। 1 नवंबर से 16 नवंबर के बीच राज्य में कुल 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

   मार्कफेड ने सीमावर्ती जिलों में विशेष चेकपोस्ट तथा कलेक्टरों की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित की है। साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से संपूर्ण खरीदी प्रणाली की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है।

   मार्कफेड के अनुसार महासमुंद में 4266 क्विंटल.बलरामपुर में 4139 क्विंटल.सूरजपुर में 1750 क्विंटल,रायगढ़ में 1201 क्विंटल तथा जशपुर में 1157 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त हुआ है,इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी दर्जनों से लेकर सैकड़ों क्विंटल तक धान पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button