MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएँ

रायपुर 01 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

अपने संदेश में श्री देव ने कहा कि अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस महापर्व पर भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के जन-जन को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें। उन्होंने कामना की कि प्रदेश के सभी परिवार निरंतर प्रगति करें और समाज में कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़वासी सौभाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम ने इसी दण्डकारण्य से मानवता को त्याग, संयम और करुणा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से मिलकर खुशहाल और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button