MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से रमन ने दिया इस्तीफा

रायपुर 17 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से आज इस्तीफा दे दिया।

    डा.सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को भेजे इस्तीफे में कहा कि पार्टी द्वारा उन्हे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर नामित किया गया हैं,इस कारण वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नही रह सकते।उन्होने पत्र की प्रति राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.सन्तोष को भी प्रेषित की हैं।

     डा.सिंह ने आज ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।उन्हे इसके लिए विरोधी दल कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button