MainSlideछत्तीसगढ़

कबीर जयंती पर मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

रायपुर 14 जून।छत्तीसगढ़ में कबीर जयंती के दिन मांस की बिक्री नही की जाएगी।राज्य सरकार ने इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा कबीर जयंती(17 जून) के दिन पशुवध गृहों और मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने के संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कबीर जयंती के दिन मांस बिक्री प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टरों, नगर पालिक निगम के आयुक्तों और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button