MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने वरिष्ठ पत्रकार वासुदेवन के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 22 जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार के.के.वासुदेवन आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि श्री वासुदेवन बस्तर अंचल की पत्रकारिता के महत्वपूर्ण स्तम्भ थे। उन्होंने अपने लगभग 20 वर्षों की पत्रकारिता में बस्तर की जनता की आवाज को मुखरता और निर्भीकता से अभिव्यक्ति दी है।

उन्होने श्री वासुदेवन के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि श्री वासुदेवन ने शासकीय सेवा से निवृत होने के बाद बस्तर से पत्रकारिता की शुरुआत की।उन्होंने देशबंधु, अमृतसन्देश, बस्तर किरण में लंबे समय तक कार्य किया। वे वर्तमान में समअप मेल में कार्यरत थे। श्री वासुदेवन पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।आज मध्यप्रदेश के देवास में उनका निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button