MainSlideछत्तीसगढ़

धान खरीद नीति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन

रायपुर 24 जून।छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीद नीति की समीक्षा के लिए  मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन  किया है।

आधिकारिक सूत्रो ने आज यहां बताया कि राज्य शासन ने आगामी वर्ष में धान खरीद एवं कस्टम मिलिंग की समीक्षा कर सुझाव देने के लिए खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में मंत्रि मंडलीय उप-समिति का गठन किया है।

मंत्रिमंडलीय उप समिति में इनके अलावा स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल सदस्य होंगे।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव इस समिति के संयोजक होंगे।

Related Articles

Back to top button