होम छत्तीसगढ़ वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी दयाराम ठेठवार का निधन

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी दयाराम ठेठवार का निधन

0

रायगढ़/रायपुर 28 जुलाई।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी नेता दयाराम ठेठवार का आज निधन हो गया। दयाराम ठेठवार 97 वर्ष के थे।

स्वं दयाराम ठेठवार युवावस्था से ही पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले तथा शोषण और दमन के खिलाफ मुखर थे। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति की लड़ाई में भी अपना अहम योगदान दिया था। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अग्रणी योद्धा, छत्तीसगढ़ गौरव जननायक राम कुमार अग्रवाल के अभिन्न सहयोगी दयाराम ठेठवार का जीवन रायगढ़ और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए समर्पित था।

जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दयाराम अपने अंतिम समय तक रायगढ़ जिले में चल रहे औद्योगिक शोषण, प्रदूषण और छत्तीसगढ़ की जनता के  दमन के खिलाफ लड़ते रहे थे। कलेक्टर यशवंत कुमार ने बताया कि कल 29 जुलाई सोमवार को पूरे शासकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री ठेठवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होने ठेठवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।