MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने मेजर ध्यानचंद को उनकी पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर 03 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।

श्री बघेल ने मेजर ध्यानचंद के उत्कृष्ट खेल को याद करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारत को हॉकी के खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।भारत को ओलंपिक में 3 स्वर्ण पदक दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने अपने खेल जीवन में एक हजार से अधिक गोल दागे थे।मैदान में वो जब खेलते थे तो गेंद मानो उनकी हॉकी स्टिक से चिपक जाती थी।आज भी वे हॉकी खिलाड़ियों के रोल मॉडल हैं।

Related Articles

Back to top button