MainSlideराजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिले का काम पूरा

नई दिल्ली 21 जनवऱी।दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम आज पूरा हो गया।आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अन्तिम दिन था।

भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्‍य दलों के कई उम्‍मीदवारों ने आज अपने पर्चे दाखिल किये। आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्‍ली सीट से अपना पर्चा दाखिल किया।

नामांकन पत्रों की जांच कल होगी और शुक्रवार तक नामांकन वापस लिये जा सकते हैं। मतदान 8 फरवरी को होगा और मतगणना ग्‍यारह फरवरी को होगी।

 

Related Articles

Back to top button