Thursday , February 26 2026

कोरोना सैम्पल जांच की सुविधा अब जगदलपुर मेडिकल कालेज में भी

जगदलपुर 29 मार्च।छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के सैम्पलों की जांच की सुविधा अब जगदलपुर मेडिकल कालेज में भी मुहैया करा दी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा कोरोना वायरस टेस्टिंग के लिए जगदलपुर के मेडिकल कालेज को सभी आवश्यक उपकरण, जांच किट और पीपीई किट आदि प्रदान कराया गया है।

राज्य में अभी तक कोरोना के सैम्पलों की जांच की सुविधा राज्य में केवल एम्स रायपुर में ही थी अब जगदलपुर मेडिकल कालेज में भी कोरोना टेस्टिंग की सुविधा मुहैया होने से इस महामारी के संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही कोरोना के संदिग्ध और पाजिटिव मरीजों के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में बेड और आई.सी.यू., वेंटिलेटर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।