MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 427 हुई

रायपुर 01 जून।छत्तीसगढ़ में 45 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 427 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 45 पाजिटिव मरीजो की पहचान की गई है,उनमें बिलासपुर के 11,जशपुर के 09,बेमेतरा एवं रायगढ़ के पांच- पांच,कोरबा के चार, रायपुर एवं धमतरी से तीन – तीन रायगढ़,मुंगेली के दो तथा बालोद जगदलपुर एवं गरियाबन्द से एक –एक मरीज है।इन मरीजो की प्रक्रिया जारी है।इसके साथ ही 07 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 70726 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 69361 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 826 सैंपल की जांच जारी है।

राज्य में अभी तक कुल 547 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 121 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button