Home MainSlide राज्यपाल ने कबीर जयंती के अवसर पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने कबीर जयंती के अवसर पर दी शुभकामनाएं

2
0

रायपुर, 04जून।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सुश्री उइके ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि भक्तिकाल के महान कवि के साथ-साथ संत कबीर दास समाज सुधारक भी थे। उन्होंने तत्कालीन समाज को नई दिशा प्रदान की थी और समाज में फैली हुई कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि कबीर ने अपने रचनाओं के माध्यम से आम जनता में भाई-चारा, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया है।उनके दोहे मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाने का कार्य करते हैं। उनके संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है।