Friday , February 27 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 971 हुई

रायपुर 11 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 143 नए पाजिटिव मरीजों के मिलने के बाद राज्य में सक्रिय संक्रमितो की संख्या बढ़कर 971 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 143 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें बिलासपुर के 45,कोरबा के 43,जांजगीर के 14,रायगढ़ एवं महासमुन्द के सात- सात,राजनांदगांव के छह,रायपुर के पांच,दुर्ग के तीन,कवर्धा. जशपुर.रायगढ़ एवं मुंगेली के दो –दो तथा सरगुजा,सूरजपुर, जगदलपुर, कोण्डागांव एवं बेमेतरा के एक- एक मरीज है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

राज्य में अभी तक कुल 96230 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 93903 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 1520 सैंपल की जांच जारी है।

राज्य में नए मरीजो को मिलने के बाद कोराना संक्रमितों की कुल संख्या 1398 हो गई है। राज्य में अब तक छह संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।