MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज मिले 82 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 18 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 82 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जबकि इस दौरान 46 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 82 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें बलरामपुर के 22,बलौदा बाजार के 12,जांजगीर एवं रायपुर के 11-11,दुर्ग के 09,राजनांदगांव के 08,बिलासपुर के 04,कोरिया के तीन एवं कोरबा के दो मरीज है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही आज 46 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 116329 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 1946 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 735 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 1202 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक नौ संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button