MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 63 नए संक्रमित मरीज,74 हुए डिस्चार्ज

रायपुर 24 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 63 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जबकि इस दौरान राज्य में 74 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 63 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें राजनांदगांव एवं कांकेर के 14 -14, रायपुर 10,दुर्ग के सात,बलौदा बाजार एवं जांजगीर के पांच- पांच,रायगढ़ के चार,कोरिया एवं कोरबा के दो-दो है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।इस दौरान 74 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 137400 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 2419 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 806 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 1601 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक 12 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button