MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जल्द बनेगा हज हाउस

रायपुर 22 जुलाई।छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में जल्द ही हज हाउस का निर्माण होगा।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ हज हाउस के लिए आवंटित भूमि के स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने स्थल निरीक्षण के दौरान हज हाऊस निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने प्रस्तावित स्थल पर बनने वाले हज हाउस के संबंध में विस्तृत जानकारी मंत्री श्री अकबर को दी।

हज कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के लिए राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर में हज हाउस निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया गया है। हज हाउस का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जावेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी शिव सिंह ठाकुर और अजय साहू भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button