MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले रिकार्ड 426 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 24 जुलाई।छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन संक्रमित मरीजों के मिलने का रिकार्ड टूटा। पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक रिकार्ड 426 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं,जबकि इस दौरान दो संक्रमित लोगो की इलाज के दौरान मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 426 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें सर्वाधिक 244 रायपुर के हैं।इसके अलावा राजनांदगांव के 28,दुर्ग के 20,बस्तर के 18,कांकेर के 15,कोण्डागांव एवं कोरबा के 14-14,बलरामपुर के 11,रायगढ़ के 10,बीजापुर एवं सरगुजा के नौ-नौ, सूरजपुर के आठ,बेमेतरा के सात,जांजगीर के छह,जशपुर के तीन,बालोद.बलौदा बाजार.बिलासपुर.एवं दंतेवाड़ा के दो-दो तथा महासमुन्द एवं गरियाबन्द के एक-एक मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 180 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया। इस दौरान ही बलौदा बाजार जिले की एक 30 वर्षीय संक्रमित महिला की रायपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में तथा रायपुर के एक 33 वर्षीय संक्रमित युवक की एम्स रायपुर में मौत हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 274660 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 6819 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 2216 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 4567 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 36 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button