MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 2829 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 26 मई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 2829 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 56 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 2829 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक सरगुजा के 240 हैं।इसमें सूरजपुर के 202,रायगढ़ के 216, जांजगीर के 178,कोरबा के 106,रायपुर के 102,बिलासपुर के 85,दुर्ग के 62,राजनांदगांव के 32,बलौदा बाजार के 137,महासमुन्द के 101,धमतरी के 101,जशपुर के 162,गरियाबन्द के 44,मुंगेली के 128,बालोद के 92 तथा बस्तर के 86 मरीज शामिल है।

इस दौरान रायगढ़ में 11,बिलासपुर एवं महासमुंद में आठ – आठ,धमतरी में चार,रायपुर.बालोद एवं कांकेर में तीन-तीन मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 12723 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 5097 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 53480 हो गई है।

Related Articles

Back to top button