MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 217 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 22 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 217 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 217 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जिसमें सबसे अधिक 38 मरीज जांजगीर जिले के है।इसके अलावा बिलासपुर एवं बस्तर के 15-15,रायपुर के 11,बलौदा बाजार के 21,जशपुर के 13,रायगढ़ एवं सुकमा के 12 -12 मरीज शामिल है।

इस दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई,इसके साथ ही राज्य मे कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 13507 हो गई।इस दौरान अस्पताल एवं होम आइसोलेशन से 359 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया।इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 3241 हो गई है।

Related Articles

Back to top button