MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

रायपुर 21 अगस्त।छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के स्नेह और  विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बघेल ने रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना और बहनों की रक्षा का वचन देना स्नेह और आपसी भरोसे को और मजबूती देता है।

उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति भी जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।उन्होने कामना किया कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख-सृमद्धि और खुशहाली लेकर आए।

 

Related Articles

Back to top button