MainSlideदेश-विदेश

मोदी के मन की बात का प्रसारण कल

नई दिल्ली 29 जून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले मन की बात कार्यक्रम में कल दिन में 11 बजे देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

मन की बात कार्यक्रम को आकाशवाणी और दूरदर्शन के संपूर्ण नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। हिन्‍दी के प्रसारण के तुंरत बाद आकाशवाणी से क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

क्षेत्रीय भाषाओं में यह कार्यक्रम रात आठ बजे पुन: प्रसारित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button