MainSlideखास ख़बर

गुजरात में केबल पुल गिरने से 60 से अधिक लोगो की मौत

मोरबी 30 अक्टूबर।गुजरात के मोरबी शहर में आज शाम मच्छू नदी पर बना केबल पुल ढह गया।इस दुर्घटना में 60 से अधिक लोगो की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार पुल गिरने से कई लोगों के घायल होने और लगभग एक सौ लोगों के नदी में गिरने की आशंका है।दुर्घटना के समय पुल पर लगभग 400 लोग थे। इस पुल को नवीनीकरण के बाद पांच दिन पहले ही खोला गया था।

नदी में गिरे लोगो को निकालने के लिए गोताखोर लगातार जुटे हुए है।एनडीआरएफ की भी दो टीमें मौके पर भेजी गई है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं।

Related Articles

Back to top button