MainSlideखास ख़बर

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन

बेंगलुरु 12 नवम्बर।केन्द्रीय संसदीय कार्य तथा रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार का आज तड़के में निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे।

श्री कुमार के परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्रियां हैं। कैंसर से पीड़ित श्री अनंत कुमार का यहां  इलाज चल रहा था।

श्री अनंत कुमार 1996 से बेंगलुरु दक्षिण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से छह बार सांसद रहे।बेंगलूरू मेट्रो रेल योजना, सब-अर्बन रेल व्‍यवस्‍था, सार्वजनिक रेल संपर्क गोल्‍डन क्‍वाड्र‍िलेटरल योजना में बंगलूरू को शामिल करना, एचएएल एयरपोर्ट का सुधार, ये सभी काम अनंत कुमार जी द्वारा हुए हैं। बंगलूरू को कावेरी नदी का पानी लाने में भी उनका योगदान है।

Related Articles

Back to top button