Thursday , February 26 2026

भारतीय मुक्केबाजों ने जीते 11 स्वर्ण पदक

नई दिल्ली 15 जनवरी।भारतीय मुक्केबाजों ने सर्बिया के शहर सोम्बोर में नेशन्स कप प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण पदकों के साथ जूनियर और युवा महिलाओं की टीम चैम्पियनशिप ट्राफी जीत ली है।

जूनियर टीम ने 13 पदक जीते हैं, जिनमें नौ स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

युवा महिलाओं की टीम ने चार पदक जीतने में सफलता पाई है, जिनमें तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल है।