MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 319 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 05 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 319 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 319 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें सबसे अधिक 47 मरीज सुकमा जिले के है।इसके अलावा बीजापुर एवं जांजगीर के 35-35,जशपुर के 23,बस्तर के 19,बलौदा बाजार के 18, दंतेवाड़ा के 17,महासमुंद के 11 एवं रायपुर के 10 मरीज शामिल है।

इस दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई,इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13457 हो गई है।इस दौरान अस्पताल एवं होम आइसोलेशन से 443 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया।इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5220 हो गई है।

Related Articles

Back to top button