MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर 07 अगस्त।छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने श्रीमती स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किया।उन्होंने कहा कि श्रीमती स्वराज ने अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में  अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए अपनी छाप छोड़ी तथा अपार यश अर्जित किया।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button