MainSlideमनोरंजन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जारी की शादी की तस्वीरे

बालीवुड़ की हाट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।इटली के लोम्बार्डी स्थित लेक कोमो में पर बने विला डेल बालबियानेलो में दोनो की कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई।

इस शादी में दोनो तरफ से लगभग 50 लोग शामिल हुए।शादी में शामिल मेहमानों को भी शायद फोटो खींचने की मनाही थी या फिर उनसे फोटो जारी नही करने का अनुरोध किया गया था।दो दिन पहले हुई शादी की फोटो रणवीर एवं दीपिका ने ही अखिरकार आज जारी किया।दोनो बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।

दोनो कलाकारों के बीच रोमांस की खबरे पिछले कई वर्षों से आती रही है।दोनो ने कई हिट फिल्में एक साथ की है।पिछले महीने ही उन्होने शादी के बंधन में बंधने का ऐलान किया था।

 

Related Articles

Back to top button